Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बाल विवाह

बीजापुर में बाल विवाह उन्मूलन के लिए जनजागरूकता अभियान आयोजित

बीजापुर में बाल विवाह उन्मूलन के लिए जनजागरूकता अभियान आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
बीजापुर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता की व्यापक पहल की जा रही है। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत तोयनार के सम्मका–सारक्का माता मंदिर परिसर में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल अधिकारों, किशोर–किशोरियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के कानूनी प्रावधानों से लोगों को अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के कानूनी प्रावधान, बालिकाओं के शिक्षा अधिकार, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी लाभकारी योजनाओं तथा इस दिशा में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों...

कांकेर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 15 जनवरी को शपथ ग्रहण

छत्तीसगढ़, राज्य
कांकेर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2025 से 8 मार्च 2026 तक 100 दिनों का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, प पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त दिवस को जिले के समस्त विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स तथा उपस्थित प्रतिभागियों की संख्या सहित पालन प्रतिवेदन भे...