Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बाघ गणना

बाघ गणना 2026 को लेकर वन कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

बाघ गणना 2026 को लेकर वन कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 के अंतर्गत जिले में बाघ गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वन विभाग के मैदानी अमले को बाघ गणना के लिए आज (बुधवार) विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण **भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून** द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम **वनमंडल धमतरी** के अंतर्गत आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में **संयुक्त वनमंडलाधिकारी**, सभी **उपवनमंडलाधिकारी**, **वन परिक्षेत्र अधिकारी**, **परिक्षेत्र सहायक**, **बीट गार्ड** सहित अन्य मैदानी कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान बाघ गणना की दोनों प्रमुख विधियों **ट्रेल सर्वे पद्धति** एवं **कैमरा ट्रैप विधि** की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ट्रेल सर्वे पद्धति के अंतर्गत बाघ एवं अन्य वन्यप्राणियों के पदचिन्ह, मल, खरोंच के निशान एवं...