मुरैना के अंबाह में किन्नर के घर डकैती, 30 लाख के सामान पर हाथ साफ
मुरैना, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह नगर में शनिवार की रात एक किन्नर के घर डकैती की वारदात घटी। इस घटना में 8 से 10 हथियारबंद बदमाश घर में प्रवेश करके, वहां उपस्थित लोगों को बंधक बनाकर लगभग 22 तोला सोना, कैश समेत कुल 30 लाख का सामान लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, आंबा में रहने वाली किन्नर राबिया के घर पर यह घटना रात लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। राबिया और उसके दो साथी किन्नर इस दौरान घर पर मौजूद थे। बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए और पहले किन्नरों को हथियार के बल पर डरा कर बांध दिया। इसके बाद उन्होंने घर के सभी ताले काटकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली।
इस दौरान बदमाशों ने किन्नरों के शरीर की तलाशी भी ली तथा उनसे जेवर भी निकालवाए। करीब चार किलो चांदी के जेवर और लगभग चार लाख रुपये नकद लूट गए। घटना के बाद अम्बाह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच...


