कराची के गुल प्लाजा में आग से मृतक संख्या बढ़कर आठ, 58 लोग लापता
इस्लामाबाद, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची के गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में पिछली रात से लगी आग को बुझाने के प्रयास रविवार देररात तक दमकल विभाग की टीमें करती रहीं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह और बचाव दल ने आग से आत्महत्या कर चुके आठ लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि 58 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।
दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री शाह आग से तबाह जिन्ना रोड स्थित गुल प्लाजा का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुराद अली शाह ने कहा कि कुछ लोग इस दुखद घटना पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है, लेकिन प्रांतीय सरकार व्यापारियों को उनके नुकसान का मुआवजा पारदर्शी तरीके से देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के समय वह शहर में नहीं थे और उन्हें आग लगने की जानकारी देररात मिली।
...
