Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बचत

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को मिले दो साल, महिलाओं में आई नई आत्मनिर्भरता

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को मिले दो साल, महिलाओं में आई नई आत्मनिर्भरता

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना ने अब तक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह योजना केवल हर महीने मिलने वाली राशि तक सीमित नहीं है, बल्कि आज यह आत्मसम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुकी है। योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली किस्त जारी करने के साथ हुई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसे आम महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए इसे पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ लागू किया। 30 जनवरी...
डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। डाक जीवन बीमा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 31 जनवरी को डाक विभाग धमतरी के कर्मचारियों ने एक जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य आम लोगों को बचत करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विभाग के कर्मचारियों ने डाक जीवन बीमा योजना के लाभ और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी, इसे बचत और सुरक्षा का विश्वसनीय साधन बताया। डाक जीवन बीमा की स्थापना एक फरवरी 1884 को की गई थी, जो कि भारत की सबसे प्राचीन जीवन बीमा योजना है। हर साल एक फरवरी को डाक जीवन बीमा दिवस मनाने की परंपरा भी है। इस वर्ष एक फरवरी रविवार को अवकाश के कारण, रैली का आयोजन 31 जनवरी को किया गया। पोस्टमास्टर जनक राम ध्रुव के मार्गदर्शन में यह रैली निकाली गई, जिसमें शहरवासियों को डाक जीवन बीमा कराने के लिए प्रेरित किया गया। जनक राम ध्रुव ने नागरिकों से अपील की कि वे डाकघर बीमा का लाभ उठा...