Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: फसल विविधीकरण

कृषक उन्नति योजना के तहत इंदर पटेल ने धान के बदले दो एकड़ में मूंगफली की खेती शुरू की

कृषक उन्नति योजना के तहत इंदर पटेल ने धान के बदले दो एकड़ में मूंगफली की खेती शुरू की

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन की कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान की जगह अन्य खरीफ़ फसलें अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी दिशा में रायगढ़ जिले के ग्राम कछार के निवासी किसान इंदर पटेल ने अपने दो एकड़ भूमि पर धान के बजाय मूंगफली की खेती की है और योजना के अनुसार उन्हें आदान सहायता प्राप्त होगी। इंदर पटेल के पास कुल 10‑12 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा उन्हें मूंगफली के बीज निशुल्क प्रदान किए गए। धान की तुलना में मूंगफली की खेती में लागत कम आती है, दवाइयों का उपयोग कम होता है और श्रम की आवश्यकता भी घटती है, इसलिए उन्होंने इस फसल को चुना। पटेल के अनुसार धान की खेती में प्रति एकड़ 30‑35 हजार रुपये तक खर्च होते हैं, जबकि मूंगफली की खेती में इसी अवधि में लागत उल्लेखनीय रूप से कम रहती है और आर्थिक लाभ अधिक मिलने की संभावना है। उन...
केंद्र सरकार की योजना: कृषि, तकनीक और गांवों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम उठा रही है शिवराज सिंह चौहान

केंद्र सरकार की योजना: कृषि, तकनीक और गांवों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम उठा रही है शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय
रायपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। किसान की मेहनत, उसकी फसल और उसके भविष्य से खिलवाड़ अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह स्पष्ट और सख्त नीति-संदेश केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास के दौरान दिया। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा है कि नकली बीज, खाद और नकली कीटनाशकों के जरिए किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्र सरकार निर्णायक, कठोर और दंडात्मक कार्रवाई के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है। किसानों को कानूनी सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान करने के लिए संसद में शीघ्र ही नए कृषि कानून लाए जाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान और उनका सर्वांगीण विकास है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व नकली कृषि आदानों के माध्...