केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर में चार दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
अशोक नगर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज रविवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चार दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां 04 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, सिंदिया आज रात 08 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 11.45 बजे अशोकनगर पहुँचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद, 02 फरवरी को वे प्रात: 09.45 बजे से 10.15 बजे तक सर्किट हाउस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद, वे प्रात: 10.15 बजे से 11 बजे तक एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, और फिर प्रात: 11.10 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक जनसंपर्क ऑफिस कलेक्ट्रेट के पास आमजन से मिलेंगे।
सिंदिया दोपहर 12.15 बजे से 01.45 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की मीटिंग में भाग लेने के बाद, द...
