सिवनी में नारी शक्ति की नई पहचान: पेट्रोल पंप से ऑटो तक आत्मनिर्भरता की कहानी
सिवनी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बदलते समय का चेहरा अब स्पष्ट नजर आने लगा है। कभी घर की चौखट तक सीमित मानी जाने वाली महिलाएँ अब आत्मसम्मान और मेहनत के साथ अपने जीवन को संवारने में जुटी हैं। इस जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नारी शक्ति पूरी आत्मविश्वास के साथ पेट्रोल-डीजल भरते हुए देखी जा सकती हैं। यह उनके लिए केवळ नौकरी नहीं, बल्कि उनके परिवार के जीवन का एक मजबूत सहारा बन चुका है।
सिवनी की सड़कों पर पिछले तीन महीनों से एक महिला अपने ऑटो को चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। कड़ी धूप, बारिश और सर्दी—हर मौसम में ये महिलाएँ मुस्कान के साथ अपनी ड्यूटी निभाती हैं। उनका कहना है कि इस काम से महिलाओं को बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन और रोज़मर्रा की जरूरतें पूरा करने में सहारा मिल रहा है। कई महिलाओं के लिए यह नौकरी आत्मसम्मान की पहली सीढ़ी बन गई है।
सुबह की पह...
