आकाश में शनिवार को एक सीध में होंगे पृथ्वी, बृहस्पति और सूर्य
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए शनिवार, 10 जनवरी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दिन एक विशेष खगोलीय घटना घटित होगी, जिसमें परिक्रमा करते हुए सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (जुपिटर), हमारा ग्रह पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सरल रेखा में आ जाएंगे। इस निकटता के कारण बृहस्पति सर्वाधिक चमक के साथ अपेक्षाकृत बड़ा दिखाई देगा।
मध्य प्रदेश की नेशनल अवार्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर जुपिटर, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे। इस दौरान जुपिटर की पृथ्वी से दूरी लगभग 63 करोड़ 30 लाख 76 हजार किलोमीटर (जो कि सबसे कम होगी) रह जाएगी। इस कम दूरी के कारण, 'गुरुदर्शन' का यह सर्वोत्तम अवसर होगा, जिससे जुपिटर सबसे अधिक चमकील...
