मध्यप्रदेश सरकार ने किसान कल्याण के लिए नई पहल की प्रतिबद्धता व्यक्त की
भोपाल, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और किसान, महिला, युवा व गरीब सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये सरकार पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। बुधवार को वे पांढुर्णा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिये निरंतर कार्यरत है।
कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषकों को हर संभव सहायता एवं सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती और विभिन्न किसान‑हितैषी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। पांढुर्णा जिले की प्रमुख फ़सलें गेहूँ, मक्का, चना, तुअर और संतरा हैं तथा यहाँ दुग्ध...
