रायपुर : जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस परियोजना के माध्यम से जनजातीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं, ताकि जनजातीय क्षेत्रों से पलायन को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद संकुल विकास परियोजना के अंतर्गत गांवों के क्लस्टर बनाकर विकास के एक सफल मॉडल को तैयार किया जा रहा है, जो स्थानीय लोगों को सीधे लाभान्वित करेगा। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से लोगों के कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य उन्ह...
