पटवारियों ने प्रांताध्यक्ष के निलंबन के विरोध में आदेश की प्रति जलाकर प्रदर्शन किया
दंतेवाड़ा, 03 नवंबर (हि.स.)। जिले के सभी पटवारियों ने प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप के निलंबन के विरोध में आज मंगलवार काे सामूहिक निलंबन की मांग करते हुए आदेश की प्रति जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि शासन उनकी लंबित मांगों को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है। प्रांताध्यक्ष के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई को उन्होंने एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताया है।
पटवारियों ने ज्ञापन में बताया कि वे अपनी लंबित और न्यायसंगत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान शासन-प्रशासन उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय दमनकारी कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप (पटवारी, तहसील रायगढ़) को निलंबित किया गया है। पटवारियों ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की है।
ज्ञापन में कह...
