Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पंचायत प्रतिनिधि

बस्तर ओलम्पिक की हर व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश

बस्तर ओलम्पिक की हर व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर के कमिश्नर डोमन सिंह ने बुधवार को वीडियो‑कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बस्तर ओलम्पिक की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिला खेल अधिकारियों तथा सम्बद्ध अधिकारियों को कहा कि आयोजन की हर पहलू को बेहतर, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिये स्पष्ट दिशा‑निर्देश अपनाएँ। कमिश्नर सिंह ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रदेश के युवा प्रतिभाओं को उजागर करने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक खेल वातावरण सृजित करने का महत्वपूर्ण अवसर है; अतः सभी कार्यों को पूरी जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में संभावित बारिश को ध्यान में रख कर मैदान, खिलाड़ी‑आवास, पेयजल, भोजन, आवागमन व अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया। जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के लिये भी पह...