छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे-53 पर गैस सिलेंडर लदी पिकअप में भीषण आग
महासमुंद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित नेशनल हाइवे-53 पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के छुईपाली गांव के पास राफेल चौक पर आज सोमवार को एक कमर्शियल LPG सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन में भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रतिष्ठित सूत्रों के अनुसार, पिकअप में रखे गैस सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी बीच, एएसपी प्रतिभा पांडे तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर उपस्थित सभी थाना प्रभारियों को वाहनों का मार्ग परिवर्तित करने और दुर्घटना वाले क्षेत्र को खाली कराने के निर्देश जारी किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में अचानक आग ल...
