नेपाल में पत्रकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर को कानून के दायरे में लाने की कोशिश
काठमांडू, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल सरकार ने पत्रकारिता तथा सोशल मीडिया को नियत्रित करने हेतु एक अध्यादेश तैयार किया है और उसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिये भेजा है। इस अध्यादेश में नेपाली प्रेस परिषद को जांच, कार्यवाही और सार्वजनिक क्षमायाचना का आदेश देने का अधिकार दिया गया है, तथा बार‑बार उल्लंघन करने वाले पत्रकार, मीडिया संस्थान, कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लूएंसर को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने की सिफ़ारिश करने का प्रावधान किया गया है।
अध्यादेश के अनुसार, ऑनलाइन, सोशल मीडिया, मोबाइल एप्लिकेशन और भविष्य में उत्पन्न होने वाले अन्य डिजिटल माध्यमों से पत्रकारिता करने वाले सभी व्यक्तियों व संस्थानों को आचार संहिता के दायरे में लाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को संचारकर्मी, कंटेंट क्रिएटर, प्रस्तोता या इन्फ्लूएंसर कहता है, परन्तु वह पत्रकारिता कार्य करता है, तो वही संहिता उस पर लागू हो...
