Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: निष्पक्षता

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्तियों पर उठाए सवाल, कहा- “पूर्व सरकारी वकीलों से निष्पक्षता की उम्मीद कैसे करें?”

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्तियों पर उठाए सवाल, कहा- “पूर्व सरकारी वकीलों से निष्पक्षता की उम्मीद कैसे करें?”

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हाल ही में हुई न्यायाधीश नियुक्तियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लोकतंत्र में न्यायपालिका अंतिम उम्मीद की संस्था होती है, लेकिन जब अदालत में पूर्व सरकारी वकीलों की बड़ी संख्या होती है, तो आम नागरिकों के मन में निष्पक्षता को लेकर स्वाभाविक संदेह उत्पन्न होता है। कमलनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि लोकतंत्र में न्यायपालिका वह संस्था मानी जाती है, जहाँ सत्ता के अत्याचार के खिलाफ अंतिम उम्मीद होती है। आम नागरिक विश्वास करता है कि अदालतें सरकार से ऊपर उठकर, बिना किसी दबाव या झुकाव के, केवल संविधान और न्याय के आधार पर फैसले देंगी। लेकिन जब न्यायपालिका की संरचना सत्ता के पूर्व पैरोकारों से भरी नजर आती है, तो यह विश्वास संकट में पड़ जाता है। ...
पटना नीट छात्रा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई द्वारा होगी

पटना नीट छात्रा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई द्वारा होगी

राष्ट्रीय
पटना, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पटना के चर्चित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) छात्रा हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जाएगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 के तहत केंद्रीय एजेंसी को जांच की अनुमति दे दी है। गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अब पटना जिले के चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस आदेश के बाद राज्य पुलिस की बजाय यह मामला अब सीधे केंद्रीय एजेंसी के अधिकार क्षेत्र में आ गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, यह अनुमति दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत दी गई है। अधिसूचना में उल्लेख है कि बिहार के राज्यपाल ने सीबीआई को जांच, पर्यवेक्षण और आवश्यक कार्रवाई के लिए राज्य में अधिकार क्षेत्र प्रदान किया है। यह आद...