Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: निर्वाचन साक्षरता क्लब

मतदाता जागरूकता के लिए स्कूल‑कॉलेजों में निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित

मतदाता जागरूकता के लिए स्कूल‑कॉलेजों में निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित

छत्तीसगढ़, राज्य
बिलासपुर, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से जिले के स्कूलों व कॉलेजों में निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन स्तरों—संस्थान, विधानसभा और जिला—पर आयोजित की जाएगी तथा परिणाम 20 नवंबर तक घोषित किए जाएंगे। निबंध प्रतियोगिता के विषय दो निर्धारित किए गए हैं: “शुद्ध मतदाता सूची का महत्व” तथा “मतदान का महत्व”। इच्छुक विद्यार्थी इनमें से किसी एक विषय पर निबंध लिख सकेंगे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। संस्थान अपनी सुविधा अनुसार हिंदी या अंग्रेजी में प्रतियोगिताएं संचालित कर सकते हैं और सभी इच्छुक छात्र‑छात्राएँ भाग ले सकते हैं। संस्थान स्तर पर प्र...