सिरसा: बेखौफ चोरों ने शहर में तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी चोरी
सिरसा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिरसा शहर में सिटी थाना के निकट बेखौफ चोरों ने रविवार रात को तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और सामान चुरा लिया। चोर शोरूम की छत के रास्ते में घुसे और स्टील की विंडो तोड़कर भीतर दाखिल हुए। उन्होंने लॉकर और गल्ले तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये की नगदी पार कर ली। चोरी के सामान का मूल्यांकन किया जा रहा है। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोमवार सुबह मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। एक साथ तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में गहरा रोष है, और उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की अपील की है।
स्टालोस शोरूम के संचालक प्रवीण कुमार ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर अंदर गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने केवल स्टालोस शोरूम नहीं, बल्कि मिस क्लाथ हाऊस पर भी वारदात की। चोर शोरूम के पीछे सीढ़...
