Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धान उपार्जन

डिजिटल टोकन प्रणाली से किसान सशक्त और धान खरीद में पारदर्शिता

डिजिटल टोकन प्रणाली से किसान सशक्त और धान खरीद में पारदर्शिता

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन व्यवस्था में की गई डिजिटल एवं पारदर्शी सुधार पहल का सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। सरगुजा जिले सहित राज्य के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में अपनाई गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, सुव्यवस्थित तौले प्रक्रिया और आधारभूत सुविधाओं ने किसानों को धान विक्रय के लिए सहज और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराया है। कृषक कृष्ण कुमार राजवाड़े ने बताया कि उनके पास लगभग 260 क्विंटल धान है, जिसके लिए उन्होंने किसान तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया। उन्होंने कहा कि ऐप आधारित सुविधा से समिति कार्यालय में भीड़ और बार-बार जाने की जरूरत समाप्त हो गई है, जिससे समय की बचत के साथ धान विक्रय प्रक्रिया पूरी तरह सरल हो गई है। राजवाड़े ने कहा कि उपार्जन तिथि पर नमना कला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचने पर तुरंत गेट पास...
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा किसानों की सुविधा सर्वोपरि, एआरईओ–पटवारियों को दिए सख्त निर्देश

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा किसानों की सुविधा सर्वोपरि, एआरईओ–पटवारियों को दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन को पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बुधवार को जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में एआरईओ एवं पटवारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में चल रही धान खरीदी की प्रगति, रकबा सत्यापन, तौल, परिवहन एवं भुगतान व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि धान उपार्जन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीयन से लेकर रकबा सत्यापन, धान तौल, परिवहन एवं भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया तय मापदंडों और समय-सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में कलेक्टर ने रकबा समर्पण,...