हिन्दू समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए: नरेन्द्र ठाकुर
लखनऊ, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हिन्दू समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। संघ भेदभाव नहीं मानता, लेकिन समाज में भेदभाव मौजूद है। हमें जातिगत भेदभाव, छुआछूत, भाषा व क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर एक साथ खड़ा होना होगा तभी हम संगठित हो सकते हैं।
नरेन्द्र ठाकुर ने बुधवार को यहां वृन्दावन योजना स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रन्थों में जाति के नाम पर छुआछूत का उल्लेख नहीं है। छुआछूत गुलामी के काल में आयी हुई कुरीति है। संघ के अंदर किसी प्रकार की जाति नहीं मानी जाती। उन्होंने बताया कि संघ का स्वयंसेवक जाति को नहीं मानता। ठाकुर ने आगे कहा कि संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव राव सदाशिवराम गोलवलकर श्रीगुरूजी ने सभी संतों को एक मंच पर लाने का ...

