Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: दान-पुण्य

मप्र में मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इंदौर में चाइनीज मांझे से 3 लोग घायल

मप्र में मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इंदौर में चाइनीज मांझे से 3 लोग घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां मां नर्मदा और शिप्रा के तटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। लोग इन पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही मकर संक्रांति पर लोग पतंगबाजी का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंदौर में तीन अलग-अलग जगह चाइनीज मांझे से तीन लोगों की गर्दन कट गई। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके का है। यहां बुधवार को तीन इमली ब्रिज पर बाइक से जा रहे युवक हेमराज चौरसिया चाइनीज मांझे चपेट में आ गया और उसका गला कट गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हेमराज चांदमारी ईंट का भट्ठा में रहता है...
बलरामपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर और षटतिला एकादशी का दुर्लभ योग, उदया तिथि से 15 जनवरी को मनाया जाएगा पर्व

बलरामपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर और षटतिला एकादशी का दुर्लभ योग, उदया तिथि से 15 जनवरी को मनाया जाएगा पर्व

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर तिथि और समय को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश, पुण्यकाल, षटतिला एकादशी का संयोग और उदया तिथि इन सभी ज्योतिषीय तथ्यों के आधार पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है कि मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष किस दिन मनाया जाएगा और किस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा। रामानुजगंज स्थित वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित ददन पांडेय के अनुसार, ज्योतिषीय गणना के मुताबिक वर्ष 2026 में सूर्य आज 14 जनवरी, बुधवार को दोपहर बाद 3 बजकर 8 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य के इस गोचर के साथ ही पुण्यकाल सुबह 8 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ हो गया है। इसी आधार पर कुछ स्थानों पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति मानने की परंपरा रही है। पंडित ददन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति पर एक विशेष धार्मिक संयोग भी बन रह...
मकर संक्रांति 2026: सूर्य उपासना, दान-पुण्य और लोक आस्था का महापर्व

मकर संक्रांति 2026: सूर्य उपासना, दान-पुण्य और लोक आस्था का महापर्व

छत्तीसगढ़, राज्य
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, सूर्य, कृषि, समाज और मानव मूल्यों के संतुलन का अद्भुत उत्सव है। यह पर्व जिले के जनजीवन में गहराई से बसा हुआ है, जहां श्रद्धा के साथ सामाजिक चेतना, सहयोग और सामूहिकता का दृश्य देखने को मिलता है। मकर संक्रांति हर वर्ष जीवन को नई दिशा देने, आत्मचिंतन तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का अवसर प्रदान करती है। वर्ष 2026 में यह महापर्व 14 जनवरी को श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 3:13 बजे से शुरू होकर 4:58 बजे तक रहेगा। इस समय स्नान, दान, सूर्य पूजन और सेवा कार्य करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे लोग इस समय को विशेष महत्व देते हैं। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश औ...