कराची में शॉपिंग प्लाजा में आग, पांच की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
कराची, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक शॉपिंग प्लाजा में आज तड़के लगी आग में कम से कम पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। 20 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए। दमकल विभाग की 14 गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने की प्रयास कर रही हैं।
दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह शॉपिंग प्लाजा एमए जिन्ना रोड पर है। यहां के लोग इसे गुल प्लाजा कहते हैं। अधिकारियों ने बताया आग इस प्लाजा के ग्राउंड और पहली मंजिल पर लगी। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लांजर का कहना है कि उन्होंने दमकल विभाग और रेस्क्यू 1122 को जल्द से जल्द आग बुझाने और घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता साफ करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, मरने वाले तीन लोगों की पहचान आमिर, आसिफ और फराज के रूप में हुई है। दो की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना में 20 से लोग गंभीर...

