Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: त्योहार

माघी पूर्णिमा: त्रिवेणी संगम में 90 लाख श्रद्धालुओं का स्नान

माघी पूर्णिमा: त्रिवेणी संगम में 90 लाख श्रद्धालुओं का स्नान

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला में माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
पुरुलिया खादी मेला: बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक स्वादों का संगम

पुरुलिया खादी मेला: बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक स्वादों का संगम

विशेष समाचार
पुरुलिया, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल खादी एवं ग्रामीण उद्योग बोर्ड के तत्वावधान में पुरुलिया शहर के जीईएल चर्च मैदान में आयोजित 'जिला खादी मेला' इन दिनों स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में राज्य के विभिन्न कोनों से आए खादी वस्त्र, दुर्लभ हस्तशिल्प और पारंपरिक पीठे-पुलियों (बंगाली मिठाइयां) की महक ने पूरे परिसर को उत्सव के माहौल में सराबोर कर दिया है। मेले में इस वर्ष पंजाबी कुर्ते, जवाहर कोट से लेकर स्वर्णलता और पशमीना जैसी उत्कृष्ट साड़ियों की विशाल श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। यहां न केवल वस्त्र, बल्कि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी का बेंत फर्नीचर, कूचबिहार की प्रसिद्ध शीतलपाटी और मेदिनीपुर के पारंपरिक पटचित्र भी उपलब्ध हैं। मोहनीगंज का प्रसिद्ध तुलाईपांजी चावल और सुंदरबन का शुद्ध शहद भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मेले ...
पूरे तमिलनाडु में बिखरी पोंगल की खुशियां, हर्षोल्लास के साथ मना रहे त्योहार

पूरे तमिलनाडु में बिखरी पोंगल की खुशियां, हर्षोल्लास के साथ मना रहे त्योहार

राष्ट्रीय
चेन्नई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलों का प्रमुख पर्व पोंगल पूरे तमिलनाडु में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। पोंगल के लिए 14 जनवरी से 18 जनवरी तक स्कूल और कॉलेजों में 5 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है। इस त्योहार के लिए राज्य के विभिन्न बड़े शहरों से हजारों की संख्या में कामगार अपने गांव-घर और परिजनों तक पहुंचे हैं। सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश ‘थाई मास का जन्म’ कहलाता है। इसी पर्व को अन्य राज्यों में ‘मकर संक्रांति’ के रूप में सूर्य देव को धन्यवाद देने के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। इसी क्रम में आज पोंगल पर्व मनाया जा रहा है। पोंगल पर्व 2026 किसानों के पर्व और तमिलों के महान त्योहार के रूप में प्रसिद्ध पोंगल हर वर्ष तमिल माह ‘थाई’ की पहली तारीख को मनाया जाता है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुस...
उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियाें काे दी मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियाें काे दी मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति, पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कू के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट किया, “थाई पोंगल के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह फसल का त्योहार हमें प्रकृति, हमारे किसानों और कड़ी मेहनत की भावना के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता की याद दिलाता है, जो हमारे देश को बनाए रखती है। पोंगल हर घर में समृद्धि, सद्भाव और नई उम्मीद लाए। मैं सभी के लिए खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पोंगल और संक्रांति के मौके पर सभी को बधाई! यह देखकर खुशी होती है कि पोंगल कैसे लोगों को एक साथ लाता है और हमारे समाज में गर्मजोशी...
मप्र में मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इंदौर में चाइनीज मांझे से 3 लोग घायल

मप्र में मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा तटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, इंदौर में चाइनीज मांझे से 3 लोग घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां मां नर्मदा और शिप्रा के तटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। लोग इन पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। साथ ही मकर संक्रांति पर लोग पतंगबाजी का भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इंदौर में तीन अलग-अलग जगह चाइनीज मांझे से तीन लोगों की गर्दन कट गई। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके का है। यहां बुधवार को तीन इमली ब्रिज पर बाइक से जा रहे युवक हेमराज चौरसिया चाइनीज मांझे चपेट में आ गया और उसका गला कट गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हेमराज चांदमारी ईंट का भट्ठा में रहता है...
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने तमिल समुदाय को पोंगल की शुभकामनाएं दीं

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने तमिल समुदाय को पोंगल की शुभकामनाएं दीं

अंतरराष्ट्रीय
सिंगापुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने तमिल समुदाय को पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, '' हमारा तमिल समुदाय जिस पोंगल पर्व को मनाता है, वह परिवार के साथ एकजुट होने, कृतज्ञता व्यक्त करने, अपनी पारंपरिक जड़ों का सम्मान करने और आने वाले आशावादी वर्ष का स्वागत करने का उपयुक्त समय है।'' सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने कहा, ''इस अवसर पर मैं सभी को पोंगल की शुभकामनाएं देता हूं। पोंगल पर्व की भावना का अनुभव करने के लिए लिटिल इंडिया या इंडियन हेरिटेज सेंटर में कुछ समय अवश्यमेव बिताएं।'' उल्लेखनीय है कि भारत के तमिलनाडु में पोंगल पर्व कल ताई थिरुनाल के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए पारंपरिक तरीके से नए मिट्टी के बर्तन में पोंगल बनाकर खुशी और उत्साह के साथ त्योहार मनाया जाता है। तमिलना...
अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व अन्य ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व अन्य ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में विपक्षी नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि ऊर्जा, उमंग और उत्साह के पर्व मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में असीम खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि लेकर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मकर संक्रांति, उत्तरायण, माघ बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व नवचेतना, शुभ आरंभ और प्रकृति की शाश्वत लय के प्रतीक हैं।...
मकर संक्रांति त्योहार के पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांत

मकर संक्रांति त्योहार के पीछे के वैज्ञानिक सिद्धांत

लेख
-पंकज जगन्नाथ जयस्वाल। हर साल 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति के त्योहार का महत्व भारतीय सौर कैलेंडर के अनुसार है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति में खगोलीय घटनाओं और कृषि चक्रों से जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का संकेत देती है, जो सर्दियों के अंत और फसलों की कटाई की शुरुआत का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस दिन को विभिन्न नामों से मनाया जाता है, जैसे कि उत्तरी भारत में लोहड़ी, असम में भोगली बिहू, और दक्षिण भारत में पोंगल। इस दिन तिल और गुड़ से बने लड्डू का विशेष महत्व है, जो सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी इस उत्सव को सामाजिक समरसता और छुआछूत के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाता है, और आधुनिक परिवेश में पर्यावरण की रक्षा के लिए बायोडिग्रेडेबल पतंग उड़ाने जैसी प्रथाओं को अपनाता है। मकर संक्रांति न...