Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तेलंगाना

तेलंगाना में महिला अधिकारी के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर टीवी चैनल के तीन पत्रकार पुलिस हिरासत में

तेलंगाना में महिला अधिकारी के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर टीवी चैनल के तीन पत्रकार पुलिस हिरासत में

राष्ट्रीय
हैदराबाद, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तेलंगाना की राजधानी **हैदराबाद** में एक **तेलुगु टीवी चैनल** के तीन पत्रकारों को एक **महिला अधिकारी** के खिलाफ कथित मानहानिकारक खबर प्रसारित करने के मामले में **बुधवार** को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। तेलंगाना में पत्रकारों की गैर-कानूनी गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री **किशन रेड्डी** ने **बुधवार** को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि **तेलंगाना सरकार** जिस तरह से पत्रकारों और पत्रकारिता, जो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, के साथ बर्ताव कर रही है, वह गलत है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार ने बिना कोई नोटिस दिए पत्रकारों के घरों पर हमला किया, उनके दरवाजे तोड़े और उन्हें हिरासत में लिया। **तेलंगाना के वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन** ने सीनियर पत्रकार **डोंथु रमेश**, **परिपूर्णाचारी**, **दसारी सुधीर** को आधी रात को अपराधियों की तरह गिरफ्त...
वर्दी में प्रहरी, मैदान में जांबाज: सीनियर नेशनल खो-खो में सुरक्षा व पुलिस बलों की दिखी दमदार मौजूदगी

वर्दी में प्रहरी, मैदान में जांबाज: सीनियर नेशनल खो-खो में सुरक्षा व पुलिस बलों की दिखी दमदार मौजूदगी

खेल
नई दिल्ली/काजीपेट, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश की सीमाओं की कठिन ड्यूटी हो या आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी—अनुशासन, साहस और समर्पण सुरक्षा बलों की पहचान है। यही मूल्य इन दिनों **तेलंगाना** के **काज़ीपेट** में आयोजित **58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप** में भी देखने को मिल रहे हैं, जहां अर्धसैनिक और पुलिस बलों से जुड़े खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान में उतर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के लिए खो-खो केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि उनके पेशेवर जीवन का विस्तार है। हर तेज दौड़, हर सटीक डाइव और हर सामूहिक रणनीति में वही अनुशासन झलकता है, जो वे वर्दी में निभाते हैं—टीमवर्क, सहनशक्ति और राष्ट्र के प्रति निष्ठा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में **भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)** और **सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)** के खिलाड़ियों से बनी **केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ)** की संयुक्त पुरुष व महिला टीम...
मध्य प्रदेश में बच्चों के लिए अल्मॉन्ट कफ सिरप की बिक्री पर रोक

मध्य प्रदेश में बच्चों के लिए अल्मॉन्ट कफ सिरप की बिक्री पर रोक

राष्ट्रीय
जबलपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में बच्चों को एलर्जी में दिए जाने वाले अल्मॉन्ट किड सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को राज्य सरकार ने इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, इस सिरप में भी जहरीला इंडस्ट्रियल केमिकल (खराब एथलीन ग्लायकॉल) मिला है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से गाड़ियों के कूलेंट में किया जाता है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप में भी यही जहरीला केमिकल मौजूद था, जिसके सेवन के बाद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 25 से ज्यादा मासूमों की जान चली गई थी। मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि अल्मॉन्ट किड सिरप में जहरीला केमिकल मिलने के बाद तेलंगाना सरकार ने इसे अपने राज्य में बैन कर दिया और अन्य राज्यों को भी इसकी जानकारी भेजी है। तेलंगाना से नोटिस सभी राज्यों के पास शनिवार को आ गया था। इसके बाद इसे आगे बढ़ाते हुए हमने राज्य के ...
तेलंगाना में 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 1,400 से अधिक एथलीट ले रहे हैं हिस्सा

तेलंगाना में 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 1,400 से अधिक एथलीट ले रहे हैं हिस्सा

खेल
काजीपेट, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तेलंगाना के काजीपेट स्थित रेलवे स्टेडियम में रविवार को 58वीं सीनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रमुख राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कोनों से 1,400 से ज्यादा एथलीट भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह बेहद आकर्षक रहा, जिसमें विभिन्न टीमों की परेड, अनुशासित एनसीसी मार्च-पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने तेलंगाना खो-खो एसोसिएशन और सभी आयोजन अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा, “इस भव्य आयोजन में इतनी संख्या में प्रतिभागियों को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यहाँ देश के हर हिस्से से खिलाड़ी आए हैं। हर खो-खो खिलाड़ी का सपना है कि अपने खेल को नई ऊँचाइयों पर ले जाएं। हमारा लक्ष्य 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों में खो-खो...
58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में 76 टीमें मैदान में

58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में 76 टीमें मैदान में

Uncategorized
नई दिल्ली, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News 26 राज्यों, 6 केंद्रशासित प्रदेशों, 4 संस्थानों और 3 एसोसिएट सदस्य संघों की 38 पुरुष एवं इतनी ही महिला टीमें 58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (2025-26) के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह चैंपियनशिप 11 से 15 जनवरी तक तेलंगाना के काज़ीपेट में आयोजित की जाएगी। सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भेजने तथा खेल भावना और आपसी गौरव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इस वर्ष केंद्रीय अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज़, टीम के रूप में हिस्सा लेंगे। इसमें आईटीबीपी और एसएसबी के खिलाड़ी (पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में) एक ही बैनर तले खेलेंगे...