Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तारा विशाल

लालगढ़ में गांजा तस्करी के आरोप में खड़गपुर की महिला तारा विशाल गिरफ्तार

लालगढ़ में गांजा तस्करी के आरोप में खड़गपुर की महिला तारा विशाल गिरफ्तार

अपराध
झाड़ग्राम, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। लालगढ़ में गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने खड़गपुर की एक महिला को पकड़ लिया है। जांच के दौरान महिला के बैग से लगभग तीन किलोग्राम गांजा और 30 हजार रुपये नकद बरामद हुए। यह घटना छोटा बैता इलाके में मंगलवार देर शाम घटित हुई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान तारा विशाल के रूप में हुई है। वह पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्थित कलाईकुंडा इलाके की निवासी है। पुलिस ने बताया कि वह खड़गपुर से बस में सवार होकर विभिन्न स्थानों पर गांजा पहुँचाने का काम करती थी। मंगलवार को महिला ने बस से उतरकर पैदल बैता इलाके की ओर बढ़ी, तभी पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली, जिससे उल्लेखित मात्रा में गांजा और नकद मिल गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ ऋषभ राजदीप, लालगढ़ थाना प्रभारी संजीव घोष और बिनपुर-एक प्रखंड के संयुक...