यमुनानगर पुलिस ने मोटर वायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 18 मामलों का किया खुलासा
यमुनानगर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर पुलिस की अपराध शाखा ने किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले संगठित मोटर वायर चोरी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की वारदातों से जुड़े अहम सुराग जुटाए हैं। इस गिरोह के पकड़े जाने से मोटर वायर चोरी से जुड़े कुल 18 मामलों का खुलासा हुआ है, जिससे लंबे समय से चल रही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।
अपराध शाखा के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चार आरोपी चोरी की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई सुखदेव सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए चारों संदिग्धों को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुशील कुमार, राजू, प्रदीप और गुरिन के रूप में हुई है। पुलि...
