Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: तकनीकी शिक्षा

कानपुर में फ्रांस के सहयोग से स्थापित होगा विमानन राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

कानपुर में फ्रांस के सहयोग से स्थापित होगा विमानन राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र

राष्ट्रीय
कानपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं रोजगारपरक परिवर्तन योजना (पीएम-सेतु) के तहत उत्तर प्रदेश के कानपुर में विमानन क्षेत्र के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र विमान रखरखाव (एमआरओ), एयरपोर्ट संचालन और एविएशन से जुड़ी आधुनिक कौशलों में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। सूत्रों के अनुसार, पिछले केंद्रीय बजट में पीएम-सेतु के अंतर्गत पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई थी, जिसमें कानपुर, हैदराबाद, कोयंबटूर, भुवनेश्वर और अहमदाबाद शामिल हैं। इस योजना के तहत देशभर में 1000 आईटीआई को आधुनिक और उद्योग-संबद्ध बनाने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 जनवरी को नई दिल्ली स्थित कौशल भवन में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देवश्री मुखर्जी और भारत में फ्रांस के राजदूत थियरी मैथू के बीच बैठ...
वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन पोर्टल पर पंजीयन कराने में मप्र देश में सबसे आगे

वन नेशन-वन सब्सक्रिप्शन पोर्टल पर पंजीयन कराने में मप्र देश में सबसे आगे

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्यप्रदेश ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। मप्र केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' के क्रियान्वयन में पूरे देश में सिरमौर बनकर उभरा है। वैश्विक स्तर की शोध पत्रिकाओं (जर्नल्स) और डिजिटल लाइब्रेरी तक विद्यार्थियों की पहुंच बनाने में मध्‍य प्रदेश ने कर्नाटक और राजस्थान जैसे राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है। जनसंपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रारंभ किए गए 'वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन' पोर्टल पर पंजीयन कराने में मध्य प्रदेश देश में सबसे आगे है। प्रदेश के कुल 617 उच्च शिक्षण संस्‍थानों ने अब तक पोर्टल पर पंजीयन कराया है। दूसरे नंबर पर कर्नाटक राज्य है, यहां के 480 संस्‍थानों ने पंजीयन कराया है। मप्र के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मं...