केंद्रीय मंत्री गडकरी मध्य प्रदेश को 4,400 करोड़ की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का देंगे तोहफा
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां प्रदेशवासियों को 4,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत की आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देंगे।
केंद्रीय मंत्री गडकरी आज शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर विदिशा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उनके साथ इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गडकरी आज दोपहर 12 बजे विमान से भोपाल एयरपोर्ट आएंगे और यहां दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे विदिशा के खेल स्टेडियम हेलीपैड पर आगमन के पश्चात रोड शो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे पुरानी कृषि उपज मंडी विदिशा में आयोजित सड़क पर...
