पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, कोलकाता समेत कई जिलों में तबादले
कोलकाता, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल पुलिस में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। राज्य सचिवालय नबान्न ने कोलकाता समेत राज्य पुलिस के विभिन्न पदों पर तैनात कुल 27 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में मुर्शिदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक की पदावनति पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है।
हाल में हुई बेलडांगा हिंसा के मद्देनजर मुर्शिदाबाद के एसपी सनी राज को उनके पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह धृतिमान सरकार को नए एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है। धृतिमान सरकार इसे पूर्व में झाड़ग्राम, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिलों में अपनी सख्त प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। सनी राज को अब एसएस, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पद पर भेजा गया है। खास बात यह है कि उसी दिन जांच एजेंसी एनआईए ने बेलडांगा हिंसा मामले की...
