जमीन विवाद में पड़ोसी ने 77 साल के वृद्ध पर चाकू से घातक हमला, आरोपी को गिरफ्तार
रायगढ़, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाने चक्रधरनगर के अंतर्गत ग्राम बड़े रेगड़ा में जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हिंसक घटना घटी। लंबे समय से चल रहे विवाद में एक पड़ोसी ने 77 वर्षीयर मनधर यादव के गले पर धारदार चाकू वार करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पर चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नत्थूलाल अगरिया को गिरफ्तार कर आज शनिवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को डायल 112 रायनो को ग्राम बड़े रेगड़ा में नत्थूलाल अगरिया द्वारा मनधर यादव के गले पर चाकू वार करने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और घायल को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जानकारी मिलने पर थाने प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा ने प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरैशी को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहाँ घा...
