Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ट्रैफिक

सीजेपी की तिरंगा यात्रा पर 21 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डाइवर्जन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सीजेपी की तिरंगा यात्रा पर 21 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डाइवर्जन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। आज सीजेपी द्वारा आयोजित 'लहरा दो तिरंगा' यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 21 प्रमुख मार्गों पर बदलाव की योजना बनाई है। कनॉट प्लेस और आस-पास के इलाकों में 11,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तीन पाली में तैनात किया गया है, जिसमें सुरक्षा और सेंट्रल पुलिस के साथ-साथ सीएपीएफ की करीब 220 कंपनियाँ और आरएएफ की टुकड़ियाँ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 5,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कनॉट प्लेस, राजीव चौक, जंतर-मंतर, संसद मार्ग और पालिका बाजार के प्रमुख इलाकों में बैरिकेडिंग और दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किये गये हैं। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे के ज़रिए निगरानी भी बढ़ाई गयी है। पुलिस ने बताया कि सेंट्रल पार्क को आज और कल के लिए बंद रखा जाएगा। पार्क के आसपास भी बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल तैनात है और लोगों से बिना...
रायपुर-भिलाई-दुर्ग ट्रैफिक के लिए बनेगा ग्रेड सेपरेटर

रायपुर-भिलाई-दुर्ग ट्रैफिक के लिए बनेगा ग्रेड सेपरेटर

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच निर्बाध आवागमन एवं फास्ट ट्रैफिक के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सिरसा गेट चौक तथा खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर बनाए जाएंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपये मंजूर किए हैं। भारत सरकार द्वारा राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत इन दोनों जगहों पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। रायपुर और दुर्ग के बीच सिरसा गेट एवं खुर्सीपार चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण से दोनों ओर आने-जाने वाले वाहनों को कहीं भी रूकना नहीं पड़ेगा। दोनों शहरों के बीच कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पॉवर हाउस चौक और सुपेला चौक पर पहले ही फ्लाईओवर्स के न...
तमिलनाडु में पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं पर बेकाबू कार का हमला, 4 महिलाओं की मौत

तमिलनाडु में पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं पर बेकाबू कार का हमला, 4 महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय
पेरंबलूर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु के कडलूर जिले के तिट्टाकुडी के पास एक पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में एक बेकाबू कार घुस गई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हुए। इस घटना में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है। रत्नमुदालालंबी से निकले 65 से अधिक श्रद्धालु, पारंपरिक रूप से समायपुरम मंदिर की पदयात्रा पर निकले थे। ये श्रद्धालु सलेम जिले के गेंगावल्ली क्षेत्र से यात्रा करते हुए आज सुबह लगभग 5 बजे पेरंबलूर जिले के सिरुवाचूर के पास त्रिची–चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर समायपुरम की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान, एक बेकाबू कार जो चेन्नई से त्रिची की ओर जा रही थी, पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई। इस दुर्घटना...
बिहार के मधेपुरा में सड़क हादसे में चार युवकों की निधन

बिहार के मधेपुरा में सड़क हादसे में चार युवकों की निधन

राष्ट्रीय
मधेपुरा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार सुबह मधेपुरा-वीरपुर नेशनल हाईवे (एन एच 106) पर एक तेज रफ्तार हाइवा और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कार्यालय (पावर ग्रिड) और बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के समीप घटित हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के कोहरे और अंधेरे के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और हाइवा के नीचे जा घुसा। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल गए।...
इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

इंदौर में शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां शुक्ला ब्रदर्स की बस में एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बस धूं धूं कर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से उतर गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। यात्रियों को अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है। जानाकरी अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने एक्टिवा से जा रहे संतोष नाम के युवक को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद एक्टिवा गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस...