Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: टेबल टेनिस

‘गर्व है’ पहल की समर्थन से दिविजा पॉल ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

‘गर्व है’ पहल की समर्थन से दिविजा पॉल ने राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

खेल
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। असम की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दिविजा पॉल ने पंचकूला में 6 से 13 अक्टूबर तक आयोजित हुई राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-13 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता में जीतने वाली दिविजा अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की ‘गर्व है’ पहल से जुड़ी नई प्रतिभा हैं और वर्तमान में वह भारत की अंडर-13 श्रेणी में नंबर एक रैंक पर स्थापित हैं। इस उपलब्धि के बाद दिविजा ने फ़िलिपींस में आयोजित डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर प्यूर्टो प्रिंसेसा 2026 में अंडर-13 व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक भी जीता था। इससे पहले 2025 और 2026 में वडोदरा में आयोजित डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर प्रतियोगिताओं में उन्होंने क्रमशः अंडर-11 और अंडर-13 वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। पंचकूला का उनके लिए विशेष महत्व है क्योंकि 2023 में इसी शहर में उन्होंने अंडर-11 वर्ग की राष्ट्रीय चैंपि...
<strong>रायपुर सेंट्रल की टीम बनी टेबल टेनिस चैंपियन, कोरबा पश्चिम रनर-up</strong>

रायपुर सेंट्रल की टीम बनी टेबल टेनिस चैंपियन, कोरबा पश्चिम रनर-up

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रायपुर सेंट्रल की टीम ने एचटीपीएस कोरबा पश्चिम की टीम को 3-1 से शिकस्त देकर जीत हासिल की। यह फाइनल मैच सोमवार को आयोजित किया गया। विजेता टीम रायपुर सेंट्रल के साथ विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने विनर ट्रॉफी प्रदान की। मेन्स सिंगल में दुर्ग रीजन के रजनीश ओबेराय ने जीत हासिल की, जबकि एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के टीपी सिंह को रनर का खिताब मिला। मेन्स डबल में रायपुर के खिलाड़ी प्रशांत बापट और अनुराग शर्मा विजेता बने, जबकि एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के टीपी. सिंह और बिलासपुर रीजन के समीर तिवारी रनर-अप रहे। विमेन्स सिंगल में रायपुर की दिव्या आमडे विजयी रही, जबकि दुर्ग की शोभना सिंह को रनर का खिताब मिला। इस बार अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेज़बानी हसदेव...