Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: “गोल्ड ईटीएफ”

गोल्ड ईटीएफ फ़ंड‑ऑफ़‑फ़ंड्स पर अस्थायी रोक, निवेशकों को नोटिस जारी

गोल्ड ईटीएफ फ़ंड‑ऑफ़‑फ़ंड्स पर अस्थायी रोक, निवेशकों को नोटिस जारी

आर्थिक
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही गोल्ड ईटीएफ फ़ंड‑ऑफ़‑फ़ंड्स (एफओएफ) पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह रोक सेबी के निर्देशों के अंतर्गत लागू की गई है और कई बड़े म्यूचुअल फंड हाउस ने तुरंत इस कदम को अपनाया। मौजूदा निवेशकों को इस बारे में नोटिस भेज कर सूचना दी गई है। पाबंदी के बाद निवेशक अब इन फंड हाउसों के गोल्ड ईटीएफ एफओएफ में नया एकमुश्त निवेश नहीं कर पाएंगे। साथ ही नई एसआईपी की शुरुआत भी नहीं हो सकेगी, और मौजूदा एसआईपी में टॉप‑अप या स्टेप‑अप करने पर भी रोक है। कुछ फंड हाउसों ने नए सिस्टेमैटिक ट्रांसफर प्लान (एसटीपी) के रजिस्ट्रेशन और स्विच‑इन लेनदेन को भी फिलहाल रोक दिया है। इस रोक को लागू करने वाले प्रमुख फंडों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, इनवेस्को इंडिया, डीएसपी, टाटा और श्रीराम म्यूचुअल फंड शामिल हैं। श्रीर...
गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार, जनवरी में निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़ा

गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार, जनवरी में निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़ा

आर्थिक
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी सोना और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बावजूद गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के प्रति निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। जनवरी महीने में निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में कुल 33,513 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है। Association of Mutual Funds in India (एएमएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में 24,050 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया। इससे पहले दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ में 11,647 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इस तरह एक महीने में ही निवेश की राशि दोगुने से भी अधिक हो गई। वहीं, जनवरी में सिल्वर ईटीएफ में 9,463 करोड़ रुपये का निवेश आया। एएमएफआई के अनुसार, थीमेटिक और इंडेक्स ईटीएफ में भी निवेशकों ने उत्साह दिखाया। जनवरी में इन श्रेणियों में 15,006 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जब...