Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह के दो सदस्य हुए घायल

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह के दो सदस्य हुए घायल

अपराध
आजमगढ़, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी की घटना में शामिल दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए। मौके से एक पिकअप वाहन, प्रतिबंधित पशु, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बीती रात थाना सरायमीर पुलिस क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डेमरी मकदुमपुर गांव में पूर्व में हुई गौकशी की घटना में शामिल शातिर गौतस्कर दोबारा एक पिकअप वाहन में गौवंश लादकर दीदारगंज–सरायमीर मार्ग से गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर मय पुलिस बल ने सिकरौर सहबरी के आगे घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश अवरोधक तोड़ते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाश पिकअप छोड़कर पैदल भागते हुए...
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अपराध
सोनभद्र, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से धन उगाही करता था। इस गिरोह के चार आरोपियों को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों ने लोगों को लालच देकर उनके नाम पर 100 से अधिक सिम कार्डों का इस्तेमाल कर देशभर में साइबर ठगी की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र की निवासी सुषमा गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि अज्ञात लोगों ने उन्हें फोन कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर धन की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मामला दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम को कानपुर नगर भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार आरोपियों को...
मंडोली जेल से हत्या की साजिश का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार

मंडोली जेल से हत्या की साजिश का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार

अपराध
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (ईस्टERN रेंज) ने मंडोली जेल से रची जा रही एक हत्या की साजिश का उद्भेदन करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जेल में बंद कुख्यात बदमाश इरफान उर्फ छेनू पहलवान एक महत्वपूर्ण सरकारी गवाह की टारगेट किलिंग की साजिश बना रहा था। पुलिस ने एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शास्त्री पार्क इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी चल रही है। 24 जनवरी की रात जेपीसी अस्पताल के पास एक छापेमारी में 22 वर्षीय अदीब को पकड़ा गया, जिसके पास से पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि यह हथियार मंडोली जेल में बंद इरफान उर्फ छेनू पहलवान के निर्देश पर एक हत्या के लिए जुटाया गया था। जांच में...
सूरजपुर पुलिस ने बेईमानी के मामले में तीन आरोपितों को धर दबोचा, तीन ट्रक बरामद

सूरजपुर पुलिस ने बेईमानी के मामले में तीन आरोपितों को धर दबोचा, तीन ट्रक बरामद

अपराध
सूरजपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस ने बेईमानी की एक संगठित साजिश का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपितों के पास से सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए तीन ट्रक जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये है। थाना सूरजपुर पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने में सफलता मिली, जब पीड़ित अमित पाण्डेय ने शिकायत दी कि 14 जनवरी 2026 को भेजे गए ट्रक में से लगभग 15 लाख 23 हजार 908 रुपये कीमत का सरिया गायब हो गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपनी जांच को तेज किया और तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपित तक पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी को जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान मनीष यादव के रूप में हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य ...
महिला गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद

महिला गिरफ्तार, 6 किलो अवैध गांजा बरामद

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने आज सोमवार को एक घर में दबिश देकर छह किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि नयामुण्डा मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने का काम कर रही है और आज अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम बनाकर सूचना की पुष्टि हेतु तुरंत नयामुण्डा में संदेहित घर में जाकर देखा गया। वहां एक महिला मिली, जिसने अपना नाम नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप (उम्र 32 वर्ष) निवासी बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर बताया। उसके घर की तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग के अंदर खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटा पांच पैकेट में कुल 6 क...
रायगढ़ के केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो स्थानीय आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़ के केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो स्थानीय आरोपित गिरफ्तार

अपराध
रायगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अनैतिक गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि केलो बिहार कॉलोनी स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार करा रहा है। सूचना के आधार पर, एसएसपी शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया, जिनके मार्गदर्शन में थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित कर रेड की योजना बनाई गई। पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा। पाइंटर से संकेत मिलने पर मकान की घेराबंदी कर एकाएक छापा मा...
<strong>ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने पकड़ा</strong>

ब्राउन शुगर और हथियार के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

अपराध
रांची, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को हथियार और नशीले पदार्थों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हिमांशु यादव उर्फ लालू, अनिकेत पाठक, निहाल पाण्डेय, नीरज कुमार उर्फ भोलू और राहुल बड़ाईक शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक मेड इन यूएसए निर्मित देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, 34 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल, 40 हजार नकद रुपये, एक स्कूटी और एक बुलेट बाइक बरामद की है। सिटी एसपी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि एसएसपी को दोपहर करीब 1:15 बजे सूचना मिली थी कि चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने स्थित हिमांशु यादव के घर पर कुछ अपराधियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई है। सूचना मिलते ही एक छापेमारी दल का गठन किया गया। जब पुलिस ने हिमांशु यादव के घर की घेराबंदी की, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पु...
बड़ेकापसी के जंगल में मिली संगीता उसेंडी की हत्या में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

बड़ेकापसी के जंगल में मिली संगीता उसेंडी की हत्या में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
कांकेर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पखांजूर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध में रही युवती संगीता उसेंडी की हत्या के मामले में उसके बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 16 नवंबर की है, जिसका खुलासा हाल ही में बड़ेकापसी के जंगल में मिले एक कंकाल के बाद हुआ। पुलिस ने बताया कि संगीता, दिनेश के साथ विवाह का दबाव बना रही थी, जिससे दिनेश परेशान हो गया था। उस समय उसने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची और 16 नवंबर को संगीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद, शव को पहचान छिपाने के उद्देश्य से जंगल में फेंक दिया गया। संगीता के लापता होने के बाद, हाल ही में कंकाल मिलने पर पुलिस ने छानबीन की। जांच के दौरान, पुलिस ने गुमशुदगी के पुराने मामलों की जांच की और कंकाल की पहचान संगीता के रूप में की। संदेह के आधार पर, पुलिस ने दिनेश से कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने अपने नाब...
भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ कराने वाले एजेंट की गिरफ्तारी

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ कराने वाले एजेंट की गिरफ्तारी

अपराध
मालदा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत–बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ को रोकने के प्रयास में मालदा जिले की हबीबपुर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एक भारतीय युवक को, जो बांग्लादेशी नागरिकों को पैसों के बदले अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, की पहचान राजू मंडल उर्फ सुजीत चौधुरी (28) के रूप में की गई है। वह हबीबपुर के आगरा हरिश्चंद्रपुर इलाके का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घुसपैठ के मामले का खुलासा 21 जनवरी को हुआ, जब एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उस बांग्लादेशी नागरिक ने राजू मंडल का नाम उजागर किया। जांच में यह पता चला कि राजू पैसे लेकर एक एजेंट के रूप में कार्य कर रहा था, जो लोगों को सीमा पार कराता था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर राजू मंडल को गिरफ्तार किया। अ...
यमुनानगर पुलिस ने मोटर वायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 18 मामलों का किया खुलासा

यमुनानगर पुलिस ने मोटर वायर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 18 मामलों का किया खुलासा

अपराध
यमुनानगर, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर पुलिस की अपराध शाखा ने किसानों को नुकसान पहुँचाने वाले संगठित मोटर वायर चोरी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की वारदातों से जुड़े अहम सुराग जुटाए हैं। इस गिरोह के पकड़े जाने से मोटर वायर चोरी से जुड़े कुल 18 मामलों का खुलासा हुआ है, जिससे लंबे समय से चल रही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। अपराध शाखा के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चार आरोपी चोरी की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई सुखदेव सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए चारों संदिग्धों को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुशील कुमार, राजू, प्रदीप और गुरिन के रूप में हुई है। पुलि...