भारत ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग वाले यूएन प्रस्ताव का समर्थन किया
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके तहत क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों को हटाने की मांग की गई है। भारतीय प्रतिनिधि ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे कानून और नियम, जो दूसरे देशों की संप्रभुता को नुकसान पहुँचाते हैं और उनकी जनता की प्रगति व समृद्धि में बाधा बनते हैं, उनका विरोध किया जाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की काउंसलर सौम्या नायर ने महासभा में कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप ऐसे प्रतिबंधों को वापस लेने और अमान्य करने की अपील दोहराता है। उन्होंने यह भी जोड दिया कि बहुपक्षवाद में विश्वास का आधार यह सिद्धांत है कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए।
नायर ने बताया कि क्यूबा की स्वास्थ्य व्यवस्...
