अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज के विजेताओं का मुख्यमंत्री मंगलवार को करेंगे सम्मान
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भय नहीं, भ्रम नहीं, पूरा विश्वास, विरासत के साथ विकास के मूलमंत्र पर आधारित डॉ. मोहन यादव का अभ्युदय मध्य प्रदेश क्विज के 24 विजेताओं का सम्मान मंगलवार, 13 जनवरी, सायं 4 बजे मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित समारोह में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं विजेता अभ्यर्थियों को सम्मानित करेंगे एवं सभी विजेताओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगे।
वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि यह एक गौरव का क्षण है जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य ने अपनी विरासत को संरक्षित करते हुए विकास की दिशा में प्रगति की है। सेवा भाव, सुशासन और दायित्वबोध के साथ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश ने विकास के सफल दो वर्ष पूरे किए हैं। परंपरा, धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों की गरिमा के साथ, प्रदेश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अचूक प...
