Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: कोरबा नगर निगम

मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालको के सामुदायिक विकास के प्रयासों की प्रशंसा की

मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालको के सामुदायिक विकास के प्रयासों की प्रशंसा की

छत्तीसगढ़, राज्य
राताखार, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (संचालन कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड, संक्षिप्त रूप में बालको) ने बुधवार को राताखार में नया सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत और बालको के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, कंपनी अधिकारी और समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। समारोह में प्रस्तावित भवन की योजना पर चर्चा हुई और क्षेत्र में सामुदायिक कल्याण तथा सामाजिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए बालको के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की गई। यह भवन लगभग 17 हजार से अधिक लोगों को लाभान्वित करेगा और परिवारों तथा विभिन्न सामुदायिक समूहों के लिए सुलभ एवं समावेशी स्थान उपलब्ध कराएगा।...