विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 से गांवों में आएगी विकास की क्रांति — धरमलाल कौशिक
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में केंद्र सरकार ने “विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025” को लागू किया है, जो गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह जानकारी धरमलाल कौशिक, विधायक बिल्हा विधानसभा, जिन्होंने आज प्रेस क्लब, तिलक भवन टीपी नगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए साझा की।
इस मौके पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया तथा सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
धरमलाल कौशिक ने बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत किसानों, मजदूरों और गरीबों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो प्रधानमंत्री...
