देश के पहले बालविवाह मुक्त जिला बालोद में हो रहा था बालविवाह
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश का पहला बालविवाह मुक्त जिला बालोद के एक गांव में बाल विवाह शुरू हो गया था। 14 जनवरी को 20 साल का दूल्हा बारात निकलने वाला था कि धमतरी जिला बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बाल विवाह रूकवाया। दूल्हा के स्वजनों को बाल विवाह की कार्रवाई व जानकारी देने पर कार्रवाई रूकी, नहीं तो बाल विवाह हो जाता, क्योंकि बालोद जिले के जवाबदार अधिकारी-कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं थी।
देश का पहला बालविवाह मुक्त जिला बालोद है। राज्य सरकार ने जिले के 436 ग्राम पंचायतों और नौ नगरीय निकायों को औपचारिक प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया है। इसके बाद से जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिले के कौन से गांव में बालविवाह हो रहा है इसका निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। धमतरी जिले के सजकता से बालोद जिले में हो रही बालविवाह रूक गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक से मिली जानकारी के अनुसा...

