औद्योगिक विकास में नई दिशा: नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन
धमतरी, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के औद्योगिक विकास को सशक्त आधार प्रदान करते हुए कुरूद–मगरलोड क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्राम भालूझूलन (तहसील कुरूद) एवं ग्राम करेलीबड़ी (तहसील मगरलोड) में सोमवार को औद्योगिक अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम डांडेसरा, कुरूद में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुरूद अजय चंद्राकर तथा अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की। दोनों के करकमलों से विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार ने किया।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भालूझूलन में 11.00 हेक्टेयर भूमि पर 7.94 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिसम...
