Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ओडिशा

महासमुंद में 25 किलो गांजा जब्त, चार अंतरराज्यीय तस्करों सहित पांच गिरफ्तार

महासमुंद में 25 किलो गांजा जब्त, चार अंतरराज्यीय तस्करों सहित पांच गिरफ्तार

अपराध
महासमुंद, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना कोमाखान क्षेत्र में एक कार्रवाई करते हुए 25 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में ओडिशा के चार अंतरराज्यीय तस्करों सहित कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें रायपुर का मुख्य खरीददार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार (सीजी 10 एएस 9099) भी जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। इसके अलावा, 2 लाख 03 हजार 100 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। उठाए गए सभी सामान की संयुक्त अनुमानित कीमत 19 लाख 84 हजार 100 रुपये है। यह कार्रवाई वर्ष 2026 की अब तक की 27वीं बड़ी कार्रवाई है। एएनटीएफ के अनुसार, अब तक इस वर्ष में 2123.716 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं और 68 आरोपितों को गिरफ्तार कि...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा, पांच जिलों में कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा, पांच जिलों में कार्यक्रम

राष्ट्रीय
भुवनेश्वर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा के छह दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह राज्य के पांच जिलों में विभिन्न सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति आज शाम राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगी। इस यात्रा के दौरान वह पुरी, खोर्धा, बालासोर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति जाजपुर जाएंगी, जहां वह जिले की अधिष्टात्री देवी माँ बिरजा के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। 03 फरवरी को वह बिरजा मंदिर में करीब डेढ़ घंटे का समय बिताएंगी, उसके बाद वह बालासोर के लिए रवाना होंगी। बालासोर में राष्ट्रपति मुर्मु फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह शाम को पुरी पहुंचेंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। चार फरवरी को राष्ट्रपति का श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार पर गजपति महाराज, सेवायत...
ओडिशा की पूर्व सांसद सुशीला तिरिया का निधन, आदिवासी समाज में शोक की लहर

ओडिशा की पूर्व सांसद सुशीला तिरिया का निधन, आदिवासी समाज में शोक की लहर

राष्ट्रीय
भुवनेश्वर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और मयूरभंज से पूर्व सांसद सुशीला तिरिया का निधन हो गया। 70 वर्षीय तिरिया कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रही थीं और भुवनेश्वर स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने रविवार शाम एम्स में अंतिम सांस ली। सुशीला तिरिया एक अनुभवी आदिवासी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। उन्हें वर्ष 1986 में ओडिशा से राज्यसभा के लिए चुना गया। इसके बाद वह मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र से दो बार 1994 और 1996 में निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य के रूप में भी सेवाएं दीं। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दास ने कहा, "पूर्व सांसद और कांग्रेस कार्य समिति की पूर्व सदस्य सुशीला तिरिया के निधन से अत्यंत दुखी...
कांकेर : क्रूजर वाहन पलटने से दो लोगों की हुई मौत, 16 घायल

कांकेर : क्रूजर वाहन पलटने से दो लोगों की हुई मौत, 16 घायल

छत्तीसगढ़, राज्य
कांकेर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज बुधवार दोपहर को जिले के कुलगांव के पास एक क्रूजर वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार सभी यात्री ओडिशा के नवरंगपुर से पखांजूर मेले में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में ड्राइवर ओमप्रकाश कार्ला (50 वर्ष) और यात्री मिनाती मजूमदार (45 वर्ष) शामिल हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को कांकेर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। कांकेर के यातायात प्रभारी दीपक कुमार साव ने बताया कि केशकाल से कांकेर आते समय क्लूजर वाहन तेज गति में था। मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से उतरकर तीन बार पलटा...
महासमुन्द : अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई, पटवारी निलंबित

महासमुन्द : अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई, पटवारी निलंबित

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुन्द, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)。 राजस्व पटवारी संघ तहसील बसना के पत्रानुसार पटवारी लालकृष्ण देवांगन द्वारा अवैध धान परिवहन की रोकथाम के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देवांगन, तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 20 तहसील बसना द्वारा 21 दिसंबर 2025 की रात्रि में ग्राम उमरिया क्षेत्र में ओड़िशा के वाहन से 420 कट्टा धान का अवैध परिवहन कराया जाता हुआ पाया गया था। इस घटना का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्रों में भी हुआ, जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई। उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना द्वारा 8 जनवरी 2026 को संबंधित पटवारी को कारण बताओ सूचना जारी की गई थी। प्राप्त जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर यह स्पष्ट हुआ कि लालकृष्ण देवांगन द्वारा कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई है। फलस्वरूप, उनके कदाचरण, अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्यों के प...
उत्तर प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नेशनल वॉलीबॉल में क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

उत्तर प्रदेश की बेटियों ने रचा इतिहास, नेशनल वॉलीबॉल में क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Uncategorized
वाराणसी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के वाराणसी सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के पांचवें दिन गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने अपने जुझारू प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल क्वालीफाइंग मुकाबले में ओडिशा को हराकर यूपी की बेटियों ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में कांटे की टक्कर के बीच रेलवे ने उत्तर प्रदेश का सफर रोक दिया। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल क्वालीफाइंग में उत्तर प्रदेश और ओडिशा के बीच हर अंक के लिए संघर्ष हुआ। यूपी की जीत की मुख्य सूत्रधार सेटर आर्या रहीं, जिन्होंने अपनी उंगलियों के जादू से शानदार 'बॉल सेट' किए। उनकी सटीक सेटिंग का पूरा फायदा काजल और प्रियंका जैसी अटैकर्स ने उठाया और ओडिशा के पाले में धुआंधार स्मैश की बौछार कर दी। डिफेंस में लिब्रो जान्...