Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ऑनलाइन सट्टा

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपित गिरफ्तार, 37 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपित गिरफ्तार, 37 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद

अपराध
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जिला गंज पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने शनिवार को छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 महंगी चारपहिया गाड़ियां जब्त की गई हैं। जब्त की गई सम्पत्ति की कुल कीमत लगभग 92.50 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में की गई। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा इस कार्रवाई पर लगातार निगरानी रखी गई। 31 जनवरी को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि गंज पुलिस थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास कुछ लोग चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद...