Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एकता

भोपाल में मातृभाषा समारोह: भारतीय सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत उत्सव

भोपाल में मातृभाषा समारोह: भारतीय सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत उत्सव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मप्र के भोपाल में मातृभाषा मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मातृभाषा समारोह के दूसरे दिन शनिवार को भव्य सांस्कृतिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें देश की विविध भाषाओं और लोक कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रकवि दिनकर की ओजस्वी कविता के पाठ से हुआ, जिसने हिंदी भाषा के प्रति श्रद्धा जगाई। इस प्रस्तुति में लगभग 20 कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में देश की एकता को बनाए रखने वाली विभिन्न भाषाओं और उनकी सांस्कृतिक धरोहर को मंच पर उकेरा गया। तेलुगु में भरतनाट्यम, मराठी में 'आई साहेब' गीत, मलयालम में 'रिदम ऑफ केरला', गढ़वाली में तांडव नृत्य, उड़िया में संबलपुरी नृत्य, गुजराती में गरबा और पंजाबी में भांगड़ा और गिद्धा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंजाबी भाषा की प्रस्तुति में एक ही परिवार के तीन पीढ़ियों–दादी, बह...
अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी

अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी

लेख
By: - प्रो. जसीम मोहम्मद अमन-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए आपसी संवाद ज़रूरी पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपालजी को सुनने का अवसर मिला। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर ज़ोर दिया कि हिंदू-मुसलमानों के बीच आपसी संवाद का मकसद मुसलमानों को आरएसएस के नज़रिए को मानने के लिए बाध्य करना नहीं है, बल्कि उनकी चिंताओं और कठिनाइयों को ईमानदारी से समझना है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारतीय समाज की संवाद परंपरा यह मानती है कि हर तर्क में कुछ सचाई होती है। आपस में सिर्फ़ एक-दूसरे पर आरोप लगाने या अलग-अलग पक्षों द्वारा सांप्रदायिक उन्माद की घटनाओं का उल्लेख करने से कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने यह उल्लेख किया कि सांप्रदायिक तनाव की असली जड़ "दूसरों को अलग-थलग करने" में है, जबकि समावेशी स्वरूप में समाज को एकजुट करने की शक्ति है। बताया कि सांप्रदायिक घट...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शन‍िवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जिला साहू संघ, खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मा धाम, खम्हरिया में भक्त शिरोमणि माँ कर्मा एवं भक्त माता राजिम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन एवं शपथ-ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में समाज की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, समरसता तथा सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी, विधायक मोतीलाल सा...
हिंदू होने का मर्म है विविधता में एकता और आत्मभूतेषु भाव

हिंदू होने का मर्म है विविधता में एकता और आत्मभूतेषु भाव

लेख
By: -------------- भारत एक देश होने के साथ ही एक चेतना है, एक संस्कार है, एक जीवन दृष्टि है। यह वह भूमि है जहां हजारों वर्षों से मानवता को जीने की कला सिखाई गई, जहां विविधता को शक्ति के रूप में देखा गया और जहां अंत:चेतना को ही एकता के लिए समाज की आधारशिला बनाया गया। इसी भारत के स्‍व को स्वर देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज जो कहा है, वह हम सभी के लिए गहन रूप से विचारणीय है। वस्‍तुत: ये भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाला वैचारिक उद्घोष है। जिसमें कि उनके शब्द हर हिंदू, हर सनातनी और हर भारतवासी के भीतर यह भाव जगाते हैं कि इस राष्ट्र का चरित्र हमारे आचरण से बनता है और इसकी जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। डॉ. भागवत का यह कथन है कि भारत एक भौगोलिक इकाई से ऊपर एक चरित्र है, जोकि भारतीय सभ्यता के मूल स्वभाव को रेखांकित करता है। भारत की पहचान उसकी ...
उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियाें काे दी मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने देशवासियाें काे दी मकर संक्रांति व पोंगल की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति, पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कू के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट किया, “थाई पोंगल के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह फसल का त्योहार हमें प्रकृति, हमारे किसानों और कड़ी मेहनत की भावना के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता की याद दिलाता है, जो हमारे देश को बनाए रखती है। पोंगल हर घर में समृद्धि, सद्भाव और नई उम्मीद लाए। मैं सभी के लिए खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पोंगल और संक्रांति के मौके पर सभी को बधाई! यह देखकर खुशी होती है कि पोंगल कैसे लोगों को एक साथ लाता है और हमारे समाज में गर्मजोशी...
अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व अन्य ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह व अन्य ने मकर संक्रांति पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वालों में विपक्षी नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि ऊर्जा, उमंग और उत्साह के पर्व मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में असीम खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि लेकर आए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मकर संक्रांति, उत्तरायण, माघ बिहू और पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व नवचेतना, शुभ आरंभ और प्रकृति की शाश्वत लय के प्रतीक हैं।...