Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: एआईजी साई कृष्ण थोटा

मप्र पुलिस मुख्यालय में आठ आईपीएस अधिकारियों के विभागीय पदों में व्यापक बदलाव

मप्र पुलिस मुख्यालय में आठ आईपीएस अधिकारियों के विभागीय पदों में व्यापक बदलाव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के आठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर नई पदस्थापना जारी की है। आदेश के अनुसार, डीआईजी विनीत कपूर को डीजीपी के पीएसओ के पद से हटाकर साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह कल्याण एवं लेखा विभाग में वर्तमान में पदस्थ डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी को नया पीएसओ बनाया गया है तथा साथ ही उन्हें नारकोटिक्स विभाग का प्रभार भी दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश में यह भी कहा गया है कि 2009 बैच के डीआईजी संतोष सिंह गौर को अजाक से पीटीआरआई में स्थानांतरित किया गया है। उसी बैच के डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी को पीटीआरआई से विसबल मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2012 बैच के डीआईजी रघुवंश कुमार सिंह अब कल्याण एवं लेखा विभाग के प्रमुख बनेंगे; इससे पहल...