Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: इजराइल

इराक की नई सरकार में अमेरिकी‑इज़राइल विरोधी खजाली को उप‑प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

इराक की नई सरकार में अमेरिकी‑इज़राइल विरोधी खजाली को उप‑प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

अंतरराष्ट्रीय
बगदाद, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। इराक की संसद ने ईरान‑समर्थित असाएब अहल अल‑हक समूह के सदस्य लैथ अल‑खजाली को उप‑प्रधानमंत्री बनने की स्वीकृति दी। लैथ अल‑खजाली को अमेरिका और इज़राइल का कट्टर विरोधी माना जाता है; अमेरिकी अधिकारियों ने इस समूह को विदेशी आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया है। इस निर्णय के साथ प्रधानमंत्री अली अल‑जैदी की सरकार का गठन पूर्ण हुआ। संसद ने गुरुवार को तीन उप‑प्रधानमंत्री और 11 मंत्रियों की नियुक्तियों को मंजूरी दी। इनमें रक्षा मंत्री पद पर नायेफ अल‑शम्मरी तथा गृह मंत्री पद पर यासिर अल‑मलिकी को नामित किया गया। अल‑जजीरा के एक रिपोर्ट के अनुसार, लैथ अल‑खजाली, इस समूह के संस्थापक कैस अल‑खजाली के भाई हैं। अमेरिका ने 2020 में असाएब अहल अल‑हक को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था और दोनों भाइयों को “विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी” की सूची में शामिल किया था। अमेरि...
इजराइल ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराया

इजराइल ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराया

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने हिजबुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमिच रविवार को उसके हमले में मारा गया। आईडीएफ की एक्स पोस्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का डिवीजन हेड अली दाऊद अमिच दक्षिणी लेबनान के अल-द्वेयर इलाके में समूह के आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगा हुआ था। वह आईडीएफ के जवानों के खिलाफ आतंकी हमलों में भी शामिल था। वह इजराइल और लेबनान के बीच हुए समझौते का उल्लंघन भी कर रहा था। आईडीएफ के अनुसार, रविवार को हमलाकर अमिच को मौत के घाट उतार दिया गया। उल्लेखनीय है कि हिजबुल्लाह लेबनान स्थित शिया मुस्लिम राजनीतिक दल और शक्तिशाली सशस्त्र संगठन है जिसकी स्थापना 1980 के दशक में लेबानी घर युद्ध के दौरान हुई थी। इसे ईरान से भारी ...
ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

ईरान में दो धमाकों से पांच की मौत, 14 लोग घायल

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ईरान में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। दोनों घटनाओं के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। ईरानी समाचार चैनल तेहरान टाइम्स के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में एक आवासीय इमारत में जोरदार विस्फोट हुआ। शहर के फायर डिपार्टमेंट प्रमुख के हवाले से बताया गया कि इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट से इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी घटना ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में सामने आई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यहां हुई एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एक इमारत की दो मंजिलें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास ...
इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की सात से एजेंसियों से संबंध तोड़े

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के छह निकायों सहित सात वैश्विक संस्थाओं पर इजराइल विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उनसे संबंध तोड़ने की घोषणा की है। इजराइल के विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने मंगलवार को यह घोषणा की। फैसले के कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में इजराइल विरोधी रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। सा'आर ने सात अक्टूबर को यौन हिंसा के मामलों को नजरअंदाज करने के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था की निंदा की और उस पर फिजूलखर्ची करने का आरोप जड़ा। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्री गिदोन सा'आर ने बताया कि इजराइल ने तुरंत प्रभाव से, बच्चों और सशस्त्र संघर्ष के लिए महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के कार्यालय, लैंगिक समानता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र संस्था यूएन वीमन...