Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आदिवासी

आदिवासी समाज का संगठन और शिक्षा पर जोर : अंगिरा ध्रुव

आदिवासी समाज का संगठन और शिक्षा पर जोर : अंगिरा ध्रुव

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। डोंगेश्वर घाट परिसर स्थित आदिवासी भवन में शनिवार को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, देवपुर परिक्षेत्र का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में देवपुर परिक्षेत्र के पाँच पाली एवं 34 गांवों से आए समाज प्रमुखों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने समाज को संगठित होकर शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय शिक्षा, संगठन व जागरूकता का है। समाज की वास्तविक प्रगति के लिए बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। समाज संरक्षक जीवराखन मरई ने कहा कि आने वाला समय आदिवासी समाज के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संवैधानिक अधिकारों और रोजगार से जुड़ी संभावनाओं में कमी आ रही है, ऐसे में समाज को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना ह...
मेदिनीपुर में ऐतिहासिक ‘तुलसी चारा’ उत्सव की धूम

मेदिनीपुर में ऐतिहासिक ‘तुलसी चारा’ उत्सव की धूम

विशेष समाचार
मेदिनीपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार तड़के को पश्चिम और पूर्व मेदिनीपुर के सबंग–पोटाशपुर इलाके में ऐतिहासिक तुलसीचारा मेले का आगाज हो गया। इस ऐतिहासिक मेले को लेकर स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह की पहली रोशनी के साथ ही तुलसी मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं, व्यापारियों और दर्शकों की भीड़ उमड़ने लगी। करीब 530 वर्षों से भी अधिक पुरानी परंपरा को अपने भीतर समेटे यह लोकमेला आज से शुरू होकर लगातार 10 दिनों तक चलेगा। पोटाशपुर ब्लॉक के गोकुलपुर गांव में नदी किनारे स्थित प्राचीन तुलसी मंदिर को केंद्र बनाकर हर वर्ष पौष संक्रांति के दिन इस मेले का शुभारंभ होता है। मंदिर के नाम पर ही इस मेले को तुलसीचारा मेला कहा जाता है। लगभग 12 बीघा जमीन में फैला यह मेला अविभाजित मेदिनीपुर जिले की सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक प...