Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: आंगनबाड़ी

आश्रम और आंगनबाड़ी में मिलीं खामियां, कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

आश्रम और आंगनबाड़ी में मिलीं खामियां, कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
सूरजपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बच्चों की शिक्षा, पोषण और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जाँच करने हेतु कलेक्टर रेना जमील ने शनिवार को प्रेमनगर विकासखंड के आदिवासी बालक आश्रम और कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ‑सफाई, रख‑रखाव, बच्चों की उपस्थिति और नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता में कई लापरवाहियां देखी। इन कमियों पर कलेक्टर ने नाराज़गी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही तुरंत सुधारात्मक कार्य करने को कहा। आश्रम में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि सफ़ाई की कमी, रोशनी की अपर्याप्त व्यवस्था, रसोईघर व शौचालयों की अनियमित सफ़ाई तथा रंगाई‑पुताई और मरम्मत कार्यों में देरी बच्चों के लिए असुरक्षित वातावरण बनाती है। उन्होंने मंडल संयोजक को कारण बताओ नोटिस जारी करने और परिसर में पर्याप्त रोशन...

कांकेर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 15 जनवरी को शपथ ग्रहण

छत्तीसगढ़, राज्य
कांकेर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2025 से 8 मार्च 2026 तक 100 दिनों का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, प पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त दिवस को जिले के समस्त विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स तथा उपस्थित प्रतिभागियों की संख्या सहित पालन प्रतिवेदन भे...