Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अधिकारी

महासमुंद में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि

महासमुंद में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़, राज्य
महासमुंद, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज शुक्रवार को बलिदानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर बलिदानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही एसडीएम कार्यालय, सभी तहसीलों, जिला पंचायत, जनपद पंचायतों, समाज कल्याण, कृषि, वन, उद्यानिकी एवं विभिन्न शासकीय विभागों में सभी कार्य और गतिविधियां रोककर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।...
बस्तर के दो खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए

बस्तर के दो खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर अंचल के दो अधिकारियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जगदलपुर में पदस्थ बीएस ध्रुव तथा एनआईसी कोंडागांव के संयुक्त निदेशक हेमन्त भगत का चयन ओपन कैटेगरी में हुआ है। राष्ट्रीयस्तर का बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न विभागों के चयनित अधिकारी एवं खिलाड़ी भाग लेंगे। ध्रुव एवं भगत के चयन से न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में खेल जगत के प्रति उत्साह बढ़ा है। जगदलपुर तथा कोंडागांव के बैडमिंटन संघ एवं स्थानीय खेल प्रेमियों, सहकर्मियों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।...
मप्रः मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पर की कड़ी कार्यवाही

मप्रः मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पर की कड़ी कार्यवाही

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सोमवार को नगर परिषद सोनकच्छ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितताओं के पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत तीन उपयंत्रियों समेत संबंधित छह अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतनवृद्धियां रोक दी गई हैं। आयुक्त भोंडवे के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के पाइपलाइन कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत सही पाए जाने पर उपयंत्री शिवानी गर्ग और ओमप्रकाश द्विवेदी की तीन वेतनवृद्धियां, साथ ही उपयंत्री शशांक शाह की दो वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकी गई हैं। इसके आलावा, तत्कालीन सीएमओ सी.एल. कैथल की एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से और मोहम्मद अशफाक खान व रवि भट्ट की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है। आयुक्त भोंडवे ने कहा कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की यह लापरवाही एवं उदास...
जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल-जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य योजनाओं के निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण हों, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि समूह जल प्रदाय योजना के तहत संबंधित ग्रामों में मार्च माह तक पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप ने योजनाओं की स्थिति और प्रगति की जानकारी दी, और विभिन्न गुणवत्ता और समय-सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, आर.के. तंबोली, और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।...