Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: अग्निपथ योजना

अग्निपथ सैनिकों को मिले दो वर्ष का सेवा विस्तार; रेगुलर बल में शामिल होने का अवसर

अग्निपथ सैनिकों को मिले दो वर्ष का सेवा विस्तार; रेगुलर बल में शामिल होने का अवसर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अग्निपथ योजना के अंतर्गत चार वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो वर्ष के सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। इस निर्णय के बाद इन सैनिकों को रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र मंत्रिमंडल ने आज रक्षा मंत्रालय के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में बताया कि सरकार ने अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल करने के रास्ते को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत वर्तमान में 25 प्रतिशत अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित बलों में भर्ती किया जाता है और शेष 75 प्रतिशत को सेना छोड़नी पड़ती थी। अब कैबिनेट ने शेष 75 प्रतिशत को...