इंग्लैंड ने मिक्स्ड डिसेबिलिटी सीरीज में भारत को 15 रन से हराया
ग्रेटर नोएडा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। इंग्लैंड ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के शहिद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले गए मिक्स्ड डिसेबिलिटी सीरीज 2026 के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारत को 15 रन से हराया। इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज 1–1 की बराबरी पर आ गई है।
भारत द्वारा पहले गेंदबाजी चुने जाने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की इस मजबूत बल्लेबाजी की अगुवाई एंगस गारंट ब्राउन ने की, जिन्होंने नाबाद शतक जड़ा।
शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद ब्राउन ने पारी को शानदार तरीके से संभाला और महज 43 गेंदों में 100 रन ठोक दिए। उनकी पारी में सात चौके और आठ लंबे छक्के शामिल रहे। उन्हें लियान ओ’ब्रायन का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। दोनों के बीच हुई निर्णायक सा...


